Loading...

चेक बाउंस मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को थाना गाजीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Gargachary Times 24 November 2026, 13:23 20 views
Delhi
चेक बाउंस मामले में लंबे समय से फरार  चल रहे आरोपी को थाना गाजीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के थाना गाज़ीपुर पुलिस ने चेक बाउंस के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम खेम चंद पुत्र सुल्तान, उम्र 52 वर्ष बताया जा रहा है। जो मकान नंबर 2065/1, भारत गेट, वाल्मीकि नगर, पोस्ट ऑफिस मथुरा, जिला मथुरा (यूपी) का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ CR केस नंबर 1084/2022, धारा 138 NI एक्ट के तहत मामला दर्ज था। कोर्ट ने 30/10/2026 को इस मामले में कार्रवाई की थी, जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। गाज़ीपुर थाना पुलिस के IO HC अरविंद मान CT रोविन चहल और उनकी टीम ने सूचना के आधार पर छापा मारकर आरोपी को मथुरा स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। आरोपी को अब दिल्ली लाकर कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Follow Samachar24