Loading...

अद्दा वाले हनुमान मंदिर में श्रीराम कथा का समापन, भव्य भंडारे में शामिल हुए जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी

Gargachary Times 24 November 2026, 18:48 1 views
Mathura
अद्दा वाले हनुमान मंदिर में श्रीराम कथा का समापन, भव्य भंडारे में शामिल हुए जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी
​मथुरा (मगोर्रा)। क्षेत्र के प्रसिद्ध अद्दा वाले हनुमान मंदिर में आयोजित श्रीराम कथा का मंगलवार को धार्मिक उल्लास के साथ समापन हुआ। मगोर्रा निवासी कैप्टन नारायण सिंह द्वारा आयोजित इस कथा के समापन अवसर पर मंदिर परिसर में भव्य भंडारे एवं प्रसादी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मथुरा के जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने मुख्य रूप से शिरकत की। ​कार्यक्रम में पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने सर्वप्रथम हनुमान जी के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात उन्होंने श्रद्धालुओं के बीच बैठकर श्रद्धापूर्वक प्रसादी ग्रहण की। इस दौरान आयोजक कैप्टन नारायण सिंह व स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। ​कथा समापन के बाद आयोजित भंडारे में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। पूरे मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और 'जय श्री राम' व 'जय बजरंगबली' के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। देर शाम तक श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।
Follow Samachar24