Loading...

मिशन शक्ति फेज-06 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान व अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Gargachary Times 24 November 2026, 19:58 34 views
Firozabad
मिशन शक्ति फेज-06 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान व अधिकारों के प्रति किया जागरूक
फिरोजाबाद।** महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-06 अभियान के तहत जनपद में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं ग्रामीण के नेतृत्व में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में रैली, संगोष्ठी एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ब्लॉक स्तर, ग्रामों और शिक्षण संस्थानों में भी महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है।अभियान के दौरान मिशन शक्ति पुलिस टीमों ने महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम, महिला सुरक्षा, समानता और अधिकारों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही साइबर हिंसा एवं ऑनलाइन अपराधों से बचाव, नशे के दुष्परिणाम, पारिवारिक विघटन से जुड़े मामले, बाल विवाह और समाज में व्याप्त अन्य कुरीतियों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस टीमों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, आपातकालीन सेवा 112 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की जानकारी देते हुए जरूरत पड़ने पर इनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर एवं अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है। इसके लिए जनपदभर में जागरूकता गतिविधियां लगातार जारी रहेंगी।
Follow Samachar24