Loading...

मक्खनपुर पुलिस ने तमंचा और तीन कारतूस सहित शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Gargachary Times 24 November 2026, 19:59 36 views
Firozabad
मक्खनपुर पुलिस ने तमंचा और तीन कारतूस सहित शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
फिरोजाबाद।** अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मक्खनपुर पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और तीन जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आगरा और एटा जनपद के विभिन्न थानों में लूट, चोरी और गैंगस्टर एक्ट सहित पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में थाना मक्खनपुर पुलिस टीम ने 23 नवंबर 2026 को जेबड़ा रेलवे पुल के पास सर्विस रोड पर टावर के नजदीक से अभियुक्त रवी पुत्र नानकचन्द निवासी ग्राम जेबड़ा, थाना मक्खनपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और तीन जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए हैं। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त के खिलाफ थाना जलेसर, जनपद एटा में लूट और गैंगस्टर एक्ट तथा थाना खंदौली और बरहन, जनपद आगरा में लूट से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। उसका आपराधिक इतिहास पांच मुकदमों का बताया गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष चमन कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक भूपाल सिंह, कांस्टेबल महेश कुमार, अभिषेक शर्मा, शान्तनु चौहान और ब्रजभान शामिल रहे।
Follow Samachar24