निर्धन परिवार की बेटी की शादी में मददगार बना लक्की अतुर्रा फाउंडेशन, विवाह की व्यवस्थाओं में दिया सहयोग
Gargachary Times
24 November 2026, 19:59
33 views
Firozabad
फिरोजाबाद)।** समाज सेवा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए लक्की अतुर्रा फाउंडेशन ने ग्राम कैलई में एक निर्धन परिवार की बेटी के विवाह में आर्थिक एवं आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराकर सहयोग किया। फाउंडेशन की इस पहल से परिवार की शादी की तैयारियों से जुड़ी मुश्किलें दूर हुईं और मांगलिक कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो सका।
जानकारी के अनुसार, ग्राम कैलई निवासी एक जरूरतमंद परिवार आर्थिक तंगी के चलते अपनी बेटी के विवाह की व्यवस्थाएं करने में असमर्थ था। परिवार की इस परेशानी की जानकारी जब लक्की अतुर्रा फाउंडेशन को हुई तो अध्यक्ष लोधी देवेन्द्र सिंह की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में संस्था के पदाधिकारी और सदस्य तत्काल मदद के लिए आगे आए। टीम ने परिवार की स्थिति को देखते हुए विवाह से संबंधित आवश्यक सामग्री और अन्य जरूरी सहयोग उपलब्ध कराया।इस दौरान फाउंडेशन के संरक्षक डॉ. विजेंद्र वर्मा, सदस्य सत्यप्रकाश, मुकेश कुमार, जगतवीर राजपूत सहित अन्य सहयोगी मौजूद रहे। सभी ने परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि अध्यक्ष लोधी देवेन्द्र सिंह की प्रेरणा से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंद लोगों की मदद करना और उनके कठिन समय में साथ खड़ा रहना संस्था का मुख्य उद्देश्य है। भविष्य में भी जनहित और सामाजिक सरोकार से जुड़े ऐसे कार्य जारी रहेंगे।वहीं, ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों ने संकट की घड़ी में निर्धन परिवार की मदद करने के लिए लोधी देवेन्द्र सिंह सहित लक्की अतुर्रा फाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सराहना की। उन्होंने इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।