Loading...

प्रदर्शनकारी किसान नेता और पुलिस के बीच हुई नोंकझोंक

Gargachary Times 19 September 2025, 20:51 942 views
Mathura
प्रदर्शनकारी किसान नेता और पुलिस के बीच हुई नोंकझोंक
मथुरा: छाता क्षेत्र के कोटा मौजा में प्रदर्शन कर रहे भारतीय किसान यूनियन सुनील के पदाधिकारी और पुलिस में नोंकझोंक हो गई। किसान नेता उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन करने जा रहे थे। इस दौरान पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने किसान नेताओं को पुतला दहन नहीं करने दिया। इसी दौरान पुलिस और किसान नेताओं की काफी नोंकझोंक और खींचातानी हुई। कोटा मौजा में कुछ किसानों की जमीन को रेलवे के द्वारा अधिग्रहण कर लिया गया है जिसमें किसानों का कहना है कि उनको उचित मुआवजा नहीं मिल रहा है । जिसे लेकर वह करीब 100 दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन करने वाले किसान नेता उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन देने के लिए जा रहे थे । जहां पुलिस ने उन्हें रोक दिया इसी दौरान वह योगी आदित्यनाथ जी का पुतला दहन करने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने उन्हें पुतला दहन नहीं करने दिया और पुलिस उनसे पुतला छीन कर ले गई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा जनपद के फरह क्षेत्र मैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव में आए हुए थे। किसान नेता वहां जाने का प्रयास कर रहे थे जहां पुलिस ने उन्हें रोक दिया।
Follow Samachar24