Loading...

करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार में पूर्व से निलंबित चल रहे अधिशासी अभियंता सुधीर कुमार पर न्यायालय के आदेश पर एक और मुकदमा दर्ज

Gargachary Times 20 September 2025, 21:15 4430 views
Mathura
करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार में पूर्व से निलंबित चल रहे अधिशासी अभियंता सुधीर कुमार पर न्यायालय के आदेश पर एक और मुकदमा दर्ज
करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार में पूर्व से निलंबित चल रहे अधिशासी अभियंता सुधीर कुमार पर न्यायालय के आदेश पर एक और मुकदमा दर्ज करोड़ों की अवैध संपत्ति की चल रही है जांच ठेकेदारों का टेंडर दिलाने एवं भुगतान करने के नाम पर करता था शोषण हाल ही में जनपद मथुरा निवासी ललित अग्रवाल द्वारा सुधीर कुमार अधिशासी अभियंता उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड लखनऊ के विरुद्ध पूर्ण साक्ष्ओं के साथ एक शिकायती पत्र माननीय मुख्यमंत्री जी को प्रेषित किया गया था माननीय मुख्यमंत्री जी कार्यालय से उक्त शिकायती पत्र का संज्ञान लेकर उसे पर जांच कर कार्रवाई करने हेतु संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया था जिसमें अधिशासी अभियंता पर ठेकेदारों के शोषण से 10 करोड़ की संपत्ति अर्जित करना, ठेकेदारों का भुगतान रोकना एवं अपने चाहते लोगों को टेंडर आवंटित करने जैसा गंभीर आरोप लगाएं गए थे. संबंधित विभाग द्वारा उक्त मामले का संज्ञान लेकर जांच समिति का गठन किया गया. जांच समिति की जांच की आख्या के अनुसार सुधीर कुमार अधिशासी अभियंता को प्रथमदृष्टितय दोषी पाया गया. जिसके क्रम में विभाग द्वारा सुधीर कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था वर्तमान में वह जांच अभी भी चल रही है. इधर जनपद मथुरा में एक और मामला प्रकाश में आया है कि अभिषेक अग्रवाल से सुधीर कुमार द्वारा अपना रुतबा दिखाकर टेंडर दिलाने के नाम पर 10 लख रुपए की धनराशि ऐंठ ली थी. जिसमें मथुरा न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. उधर विभाग का कहना है कि सुधीर कुमार के विरुद्ध अभी जांच चल रही है शीघ्र ही निष्पक्ष जांच पूरी कर आरोपी के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी इसके साथ ही इस मुकदमे में पुलिस द्वारा जांच में जो भी जानकारी मांगी जाएगी वह विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी
Follow Samachar24