Loading...

सदर तहसील में समाधान दिवस का आयोजन

Gargachary Times 20 September 2025, 21:18 238 views
Firozabad
सदर तहसील में समाधान दिवस का आयोजन
तहसील समाधान दिवस का आयोजन विभिन्न तहसीलो के साथ साथ सदर तहसील मे भी किया गया ,जिसमें जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ-साथ उप जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने फिरोजाबाद जनता के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों को सुना उन में से कुछ का त्वरित समाधान प्रस्तुत किया गया और कुछ का समाधान करने का आश्वासन दिया गया, एक प्रार्थी हिमांशु गुर्जर ने अपने खेत की पैमाइश राजस्व टीम से करने का अनुरोध किया, जिसमें उसके प्रार्थना पत्र पर त्वरित कार्रवाई करते हुए राजस्व निरीक्षक लेखपाल और एस एच ओ की टीम बनाकर त्वरित उनकी समस्या का निस्तारण करने के निर्देश उप जिलाधिकारी द्वारा दिए गए, इसी तरह मुकुट सिंह नामक प्रार्थी ने शिकायत की की ग्राम समाज की नाली सफाई कराई जाए क्योंकि नाली का गंदा पानी सड़क पर भर जाता है, जो कि आमजन के लिए समस्या का कारण बना है, इस पर खंड विकास अधिकारी को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए, इसी तरह गजेंद्र पाल सिंह नामक प्रार्थी ने यह शिकायत की, की उसकी भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है, कृपया उसकी भूमि को कब्जा मूक्त कराया जाए, इस पर तहसीलदार और एस एच ओ की संयुक्त टीम बनाकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए, इसी तरह कुल 51 मामले आए 5 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया, जिनमें शेष का निस्तारण करने के आदेश दिए गए, इस अवसर पर डीएफओ भागेन्द्र, मुख्य चिकित्साधिकारी रामबदन राम, तहसीलदार सहित आदि अधिकारी उपस्थित रहें।
Follow Samachar24