सीएम योगी की सुरक्षा में तैनात 28 एफ बटालियन की गाड़ी ट्रक से टकराई
Gargachary Times
21 September 2025, 14:45
289 views
Mathura
फरह, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव चार दिन चलने वाले कार्यक्रम में 19 सितंबर को मुख्यमंत्री भी मेला में शिरकत की थी, उनकी सुरक्षा को लेकर आगरा,मथुरा, एटा, मैनपुरी सहित अन्य जिले का फोर्स लगाया था मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विराट युवा संमेलन को समाप्त होने के दूसरे दिन सनिवार को एटा से आई 28 एफ बीआईपी पीएसी के जवान अपनी गाड़ी से बापिस लखनऊ जा रहे थे।
फराह रेलवे पुल के पास पीछे से केंटर ने जवानों की बस को टक्कर मार दी जिस से पुलिस की गाड़ी छतिग्रस्त हो गई। ओर उसमें बैठे जवान को हल्की चोट आई गनीमत रही कि किसी जवान को ज्यादा चोट नही आई है।
केंटर के चालक गंभीर रूप से घायल होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फराह पर भर्ती कराया गया केंटर ड्राइबर नशे में बातया जा रहा है। , दोनों वाहन के टकराने से हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई।
बिग कमांडर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि ड्यूटी समाप्त कर वापिस जा रहे थे बस में 52 जवान सवार थे सभी सुरक्षित है, हाइवे पेट्रोलिंग पर तैनात डाक्टर जगवीर सिंह ने बताया कि जवानियो को बहुत हल्की चोट आई थी सभी जवान सही है और केंटर परिचालक शुभव को हॉस्पिटल भर्ती करा दिया गया है।