राया में अग्रवाल समाज महाराजा अग्रसैन की शोभायात्रा नहीं निकलेगा
Gargachary Times
21 September 2025, 21:37
277 views
Mathura
यह पहली बार श्री अग्रवाल सभा रजिस्टर्ड राया ने निर्णय लिया है।कटरा बाजार रेलवे क्रॉसिंग बन्द होने से नाराज़ व्यापारियों ने यह फैसला लिया है।पिछले पाँच दिनों से बाज़ार पूरी तरह बन्द कर व्यापारी आंदोलन कर रहे हैं।शोभायात्रा का रूट भी कटरा बाज़ार से होकर गुजरता है।कटरा बाज़ार चौक में अग्रसैन महाराज की प्रतिमा स्थापित है।जहाँ समाज के लोग पूजा अर्चना करते हैं।श्री अग्रवाल सभा रजिस्टर्ड राया के अध्यक्ष राकेश बंसल ने कहा कि कल 22 सितम्बर को सुबह निकलने वाली प्रभात फेरी कार्यक्रम को भी रद्द किया गया है।व्यापारियों के हित मे यह निर्णय लिया गया है।जो कि पहली बार हो रहा है।
वहीँ पूर्व चेयरमैन कृष्णकांत अग्रवाल ने कहा कि अग्रसैन शोभायात्रा कैसे निकाले व्यापारियों के प्रतिष्ठान पाँच दिनों से बन्द हैं।उन्हें खाना अच्छा नहीं लग रहा है।रेलवे की तानाशाही का जबाब अब बड़े आंदोलन के साथ दिया जायेगा।