पांच वर्षीय मासूम को सांप ने डंसा, दर्दनाक मौत
Gargachary Times
21 September 2025, 21:39
205 views
Mathura
मथुरा के थाना गोवर्धन क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना घटित हो गई जब एक पांच साल के मासूम बच्चे को घर के आगे खेलते समय
जहरीले सांप ने डस लिया और अस्पताल ले जाते समय ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई और घर में कोहराम मच गया
थाना गोवर्धन के गाओ सकरवा की ये घटना बताई जा रही हे ये घटना उस वक्त घटी जब मासूम जिसका नाम दिव्यांश था स्कूल से आने के बाद अपने घर के आगे खेल रहा था के तभी पास में बनी झाड़ियों से निकले एक सर्प ने उसको दाएं पैर में डस लिया और वो बेहोश होकर जमीन पर गिर गया साथ खेल रहे बच्चों ने इसकी सूचना बच्चे के परिजनों को दी परिजन बच्चे को लेकर गांव में ही एक डॉक्टर के पास पहुंचे डाक्टर में उन्हें सरकारी हॉस्पिटल ले जाने की सलाह दी गोवर्धन स्वास्थ्य केंद्र ने बच्चे को तत्काल मथुरा रेफर कर। दिया लेकिन बच्चे की तब तक मौत हो चुकी थी जिला अस्पताल में डाक्टरों की टीम ने भी बच्चे को मृत घोषित कर दिया इससे पूरे घर में कोहराम और चीख पुकार मच गई,