अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन व वरिष्ठ अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा भारी पुलिस बल के साथ नालबंद पुलिस चौकी से गाँधी पार्क तक किया पैदल गस्त
Gargachary Times
21 September 2025, 21:40
295 views
Firozabad
जनपद में शारदीय नवरात्रि के त्योहार के मद्देनजर चाक चौबन्द सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत आज दिनांक 21-09-2025 को अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित द्वारा भारी पुलिस बल के साथ नालबंद पुलिस चौकी से गाँधी पार्क तक पैदल गस्त किया गया । एडीजी महोदया ने मुख्य बाजार एवं मुख्य चौराहे पर पैदल गश्त कर महिलाओं को जागरूक किया और मिशन शक्ति अभियान के महत्व के बारे में आम जनता को अवगत कराया । साथ ही जनता के साथ बातचीत कर अभियान को और प्रभावी बनाने साथ ही सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने हेतु सम्बंधित को दिशा-निर्देश दिए । पैदल गस्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर , एएसपी ( स्वतंत्र प्रभार ),क्षेत्राधिकारी नगर , सदर आदि अधिकारीगण / कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।