Loading...

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिला पुलिस बाइक रैली का भव्य आयोजन

Gargachary Times 21 September 2025, 21:41 328 views
Firozabad
मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिला पुलिस बाइक रैली का भव्य आयोजन
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के अंतर्गत आज जनपद फिरोजाबाद में एक भव्य महिला पुलिस बाइक रैली का आयोजन किया गया । इस रैली को अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । मिशन शक्ति फेज-5.0 उत्तर प्रदेश सरकार का एक प्रमुख अभियान है, जिसका उद्देश्य नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सुनिश्चित करना है । इस अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों, साइबर अपराध से बचाव, और विभिन्न कानूनों के प्रति जागरूक करना है । महिला पुलिस बाइक रैली का आयोजन इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने और समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के लिए किया गया । यह रैली नारी सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश देने के साथ-साथ समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की गई। रैली के दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न सुरक्षा उपायों, हेल्पलाइन नंबरों (जैसे 1090, 112, 181,1076,1098), और साइबर अपराध से बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक किया। साथ ही, महिलाओं को आत्मरक्षा और कानूनी अधिकारों के प्रति प्रेरित किया गया । अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा ने रैली को रवाना करते हुए कहा, "मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत हमारा उद्देश्य न केवल महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, बल्कि उन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए समाज में जागरूकता फैलाना भी है । यह बाइक रैली महिला पुलिस कर्मियों की शक्ति और साहस का प्रतीक है, जो समाज को यह संदेश देती है कि महिलाएँ हर क्षेत्र में सक्षम और सशक्त हैं ।
Follow Samachar24