हाथ धुलाई दिवस पर छात्रों ने दिया स्वच्छता का संदेश
Gargachary Times
22 September 2025, 16:25
276 views
Mathura
स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आज प्राथमिक विद्यालय बलरामपुर में हाथ-धुलाई दिवस मनाया गया, जिसमें शिक्षकों ने छात्रों को हाथों की सफाई के फायदे बताए व स्वच्छता का महत्व बताते हुए साबुन से हाथ धोने को जागरूक किया गया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ जगदीश पाठक ने बताया कि इस दिन को मनाने का उद्देश्य बीमारियों को रोकने के एक प्रभावी और किफायती तरीके के रूप में साबुन से हाथ धोने के महत्व के बारे में जागरूकता और समझ बढ़ाना है व स्वच्छ हाथों की आदत को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। विशेष रूप से शौचालय जाने के बाद, खाने से पहले और बाद में, और छींकने या खांसने के बाद, क्योंकि स्वच्छ हाथ ही एक स्वस्थ जीवन की कुंजी होते हैं।
उन्होंने बताया कि हाथ धुलाई दिवस एक राष्ट्रीय कार्यकम है जिससे कि छात्रों में बीमारियों से बचने के लिए एक सरल, प्रभावी और किफायती तरीके के रूप में साबुन से हाथ धोने की आवश्यकता के बारे में जागरूकता और समझ पैदा की जा सके।
इस अवसर पर डॉ जगदीश पाठक, बिंदु शर्मा, अचल कुमार और पूजा की उपस्थिति मुख्य रही।