Loading...

बाँकेबिहारी मंदिर में दर्शन का समय बढ़ा, VIP पर्ची बंद

Gargachary Times 22 September 2025, 16:27 307 views
Mathura
बाँकेबिहारी मंदिर में दर्शन का समय बढ़ा, VIP पर्ची बंद
वृंदावन। श्रीबाँकेबिहारी मंदिर में दर्शन व्यवस्था को लेकर चल रही गहमागहमी अब खत्म हो गई है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित हाईपावर्ड कमेटी ने मंदिर प्रबंधन को आदेश भेजा है, जिसमें दर्शन का समय बढ़ाने और VIP पर्ची व्यवस्था को पूरी तरह से बंद करने का निर्देश दिया गया है। मंदिर प्रबंधन ने बताया है कि इस आदेश का अब पालन किया जाएगा। ​गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही हाईपावर्ड कमेटी ने दर्शन व्यवस्था में बदलाव का प्रस्ताव दिया था, लेकिन इस संबंध में कोई लिखित आदेश मंदिर प्रबंधन तक नहीं पहुंचा था। इस बीच दर्शन के समय में बढ़ोतरी का विरोध करते हुए कुछ सेवायतों ने न्यायालय का रुख किया था। ​अब हाईपावर्ड कमेटी के सचिव, जिलाधिकारी सीपी सिंह ने मंदिर प्रबंधन को लिखित आदेश भेजकर स्थिति स्पष्ट कर दी है। इस आदेश को मंदिर के नोटिस बोर्ड पर भी लगा दिया गया है। मंदिर के प्रबंधक मुनेश शर्मा ने आदेश मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि इस पर तुरंत अमल किया जाएगा। इस फैसले से आम दर्शनार्थियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। समय में यह किया गया परिवर्तन ग्रीष्मकालीन समय (होली की दूज से प्रभावी) सुबह 07:00 बजे से 07:15 बजे तक श्रृंगार आरती सुबह 07:15 बजे 12:30 बजे तक सामान्य दर्शन दोपहर 12:30 के बाद राजभोग आरती, फिर पट बंद सायंकाल 04:15 बजे 09:30 बजे सामान्य दर्शन 09:30 बजे शयन आरती, फिर पट बंद ***** शीतकालीन समय (दिवाली की दूज से प्रभावी) सुबह 08:00 बजे से 08:15 बजे तक श्रृंगार आरती 08:15 बजे से 01:30 तक सामान्य दर्शन 01:30 बजे के बाद राजभोग आरती, फिर पट बंद सायंकाल 04:00 बजे से 09:00 तक सामान्य दर्शन 09:00 बजे से शयन आरती, फिर पट बंद
Follow Samachar24