गायिका तृप्ति शाक्या की भजन संध्या के साथ पं,दीनदयाल महोत्सव मेला का समापन
Gargachary Times
22 September 2025, 21:22
105 views
Mathura
फरह,दीनदयाल धाम स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेला का समापन रविवार शाम भजन संध्या के साथ हुआ। प्रसिद्ध गायिका तृप्ति शाक्या के मुख्य पंडाल पर आते ही राधे-राधे और ध्वनि से पंडाल गूंज उठा। तृप्ति ने कभी कभी राम बनके- कभी श्याम बनके भजन सुनाया तो दर्शक झूम उठे।
महोत्सव मेला के आखिरी दिन रविवार रात प्रयागराज से आईं गायिका तृप्ति शाक्या ने भजनों की ऐसी तान छेड़ी कि दर्शन मंत्र मुक्त हो गए। राधा झूले कृष्ण झुलावे।झूला फिर से झुलाओ प्यारी खेल के दिखाओ सांवरिया,यमुना किनारे मेरो गांव ।
सांवरे अजियो। सांवरे अजियो जैसे भजनों के साथ तृप्ति ने अपना सुप्रसिद्ध भजन कभी राम बनके- कभी श्याम बनके सुनाया तो दर्शक झूम उठे। भजनों से राधा-कृष्ण महिमा का बखान किया। श्रीराम पर आधारित भजन भी उन्होंने सुने।
मुख्य पंडाल में आयोजित रविवार शाम भजन संध्या का कार्यक्रम गणेश वंदना के साथ शुरू हुआ। तृप्ति शाक्या और उनके साथियों ने संगीत के साथ भजनों की श्रृंखला प्रस्तुत की तो वातावरण श्रद्धा के भाव में डूबा रहा।
इस मौके पर प्रसिद्ध गायिका तृप्ति शाक्या ने मथुरा जन्म भूमि पर जन्मे पंडित दीन दयाल जी द्वारा समाज हित काफी अच्छे विचार ओर कार्य रहे है, हम उनके कार्यों का अहसान नहीं चुका सकते, यह मेरा भाग्य है कि आज उनकी पावन जन्म स्थली पर आने का मौका मिला है।
कार्यक्रम शुभारंभ पहले मेला समिति के अध्यक्ष सोहनलाल शर्मा, कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पाठक, डा. सर्व व्यवस्था प्रमुख नीरज गर्ग, दिनेश गौड़ पूर्व विधायक कारिंदा सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह आदि ने भजन गायिका का स्वागत किया।
मेला समापन के मौके पर, मेला समिति के कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पाठक ने मेला में सहयोग करने वाले कार्यकर्ता और सरकारी विभागों के अधिकारियों का आभार जताया।
कार्यक्रम में स्मारक समिति के मंत्री केशव कुमार शर्मा, स्मारक निदेशक सोनपाल, अशोक शर्मा, संरक्षक भीकम चंद्र दुबे, पारस ठाकुर, राम पाठक, थाना प्रभारी त्रिलोकी सिंह, जगमोहन पाठक, जगमोहन, सतीश तरकर, सह मीडिया प्रभारी मिथलेश चौधरी अमित सिंघल, प्रधानाचार्य लोकेश्वर प्रताप सिंह, मुकेश शर्मा, महीपाल सिंह आदि मौजूद था !