मिशन शक्ति अभियान के तहत एक दिन की प्रधानाचार्य बनी माधवी
Gargachary Times
23 September 2025, 18:58
70 views
Mathura
राया एक दिन का सीएम तों आप सभी ने सुना और फिल्मो में देखा ही होगा ,लेकिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत प्रदेश में महिला सशक्तिकरण करण अभियान में समाज-सेवी संस्थायें तथा शैक्षणिक संस्थानों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। अभियान के दौरान आज राया के प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती पूजा चौधरी द्वारा कक्षा 4 की छात्र कु माधवी को एक दिन के प्रधानाचार्य का पदभार सौंपा गया। इस दौरान माधवी ने स्कूल समय विद्यालय का कुशल संचालन किया इस दौरान
प्रियंका वर्मा रूबी कुमारी राबिया राजकुमारी हेमलता देवेंद्री, अनामिका चंद्रा आदि शिक्षक शिक्षिकाएं प्रमुख रूप से मौजूद रही ।