Loading...

राया-कटरा बाजार रेलवे फाटक बंद के विरोध में स्कूली बच्चों ने निकाली रैली

Gargachary Times 24 September 2025, 18:34 153 views
Mathura
राया-कटरा बाजार रेलवे फाटक बंद के विरोध में स्कूली बच्चों ने निकाली रैली
मथुरा:- कस्वा राया के प्रेमलता बालिका विद्यालय की छात्राओं ने कस्वा में रैली निकाल कर रेलवे क्रॉसिंग बन्द का विरोध जताया।रैली कॉलेज से शुरू होकर रेलवे स्टेशन रोड़, कटरा बाज़ार, रेतिया बाज़ार होकर निकली।सैकड़ो की सँख्या में छात्राओं ने रैली के माध्यम किये जा रहे विरोध प्रदर्शन में अपनी सहभागिता निभाई।दरअसल कटरा बाज़ार रेलवे क्रॉसिंग बन्द होने का असर व्यापारियों पर तो पड़ ही रहा है।इसके साथ ही स्टेशन की ओर संचालित विद्यालय के बच्चों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।बच्चे स्कूल जाने के लिए इसी रास्ते से निकलते हैं।यह क्रॉसिंग बाज़ार को तो जोड़ती है बल्कि कई विद्यालय भी इस ओर संचालित होते हैं।जँहा अध्ययन करने वाले बच्चों को ज़्यादा परेशानी होती है।बालिकाओं ने रेलवे प्रसाशन से रैली के माध्यम से अपील की कि वह रेलवे क्रॉसिंग को खोल दें।
Follow Samachar24