Loading...

धूमधाम से निकली राया में रामबारात, फाटक बंद होने से कस्बावासी रामबारात देखने से रहे वंचित

Gargachary Times 24 September 2025, 18:35 645 views
Mathura
धूमधाम से निकली राया में रामबारात, फाटक बंद होने से कस्बावासी रामबारात देखने से रहे वंचित
मथुरा:- श्रीराम लीला कमेटी के तत्वावधान में कस्वे के रामलीला मैदान में चल रही रामलीला के दौरान मंगलवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की बारात धूमधाम के साथ निकाली गयी। गणेशबाग मनकामेश्वरी मंदिर से प्रारंभ हुयी रामबारात शिवपुरी , हाथरस मार्ग होते हुए सादाबाद मार्ग पर सजी जनकपुरी पहुची। जहा राजा जनक की भूमिका निभा रहे अतुल अग्रवाल डॉ प्रतुल गंगल रामकुमार अग्रवाल पवन अग्रवाल कमल अग्रवाल सोनू अग्रवाल आदि लोगो ने रामबारात का स्वागत कर रामसीता विवाह की रस्में पूरी की। वही कस्वे में कटरा बाजार फाटक बंद होने की बजह से क्षेत्रवासी रामबारात देखने से वंचित रह गए। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष अभिषेक पाराशर सुधीर व्यास मनोज नागर नरेश रावत ललितमोहन गुप्ता रवि सैनी विकास अग्रवाल मोजूफ रहे।
Follow Samachar24