Loading...

अष्टछाप के कवि कृष्ण दास की जयंती पर हुआ भव्य आयोजन

Gargachary Times 24 September 2025, 18:38 80 views
Mathura
अष्टछाप के कवि कृष्ण दास की जयंती पर हुआ भव्य आयोजन
मथुरा:- ब्रज साहित्य परिषद न्यास के तत्वावधान में जतीपुरा स्थित बिछुआ कुंड पर श्री कृष्ण दास जी जो कि अष्टछाप के कवि थे।उनकी जयंती पर एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता बलदेव से पधारे स्वर कोकिल कवि राधा गोविंद पाठक द्वारा की गई। उन्होंने अपने कविता में कृष्ण दास जी के संपूर्ण जीवन का परिचय बहुत ही सुंदरता से दिया। वहीं ब्रज साहित्य परिषद न्यास के महामंत्री कवि हरी बाबू ओम द्वारा भक्ति पूर्ण कविता करले करले यारी कर ले सबके यार सांवरिया से सुना कर सभी श्रोताओं को मंत्र मुक्त कर दिया। कवि गोपाल प्रसाद उपाध्याय द्वारा कृष्ण दास जी के जीवन व्रत पर प्रकाश डाला गया। कई अनिल शर्मा द्वारा बिछुआ कुंड और कृष्ण दास जी की साधना पर अपनी कविता प्रस्तुत की।कवि दिवाकर शर्मा ने कृष्ण दास जी के पद को गाकर अपनी भाव्यांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से धीरज कौशिक, सुरेश चंद शर्मा, बैठक की सेवायत मुखिया जी के साथ अन्य वैष्णव पूर्ण मनोयोग से उपस्थित रहे।
Follow Samachar24