Loading...

मिशन शक्ति फेज-05 "सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश" अभियान

Gargachary Times 24 September 2025, 18:42 38 views
None
मिशन शक्ति फेज-05 "सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश" अभियान
फिरोजाबाद:- उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश में महिलाओं / बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु “मिशन शक्ति” अभियान फेज-05 के विशेष अभियान के तहत किया जा रहा है जागरुक ।* *जनपद फिरोजाबाद के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारी व समस्त चौकी प्रभारियों द्वारा थाना क्षेत्रों में रैली / संगोष्ठी आदि के माध्यम से किया जा रहा है जागरुक ।* उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश में महिलाओं / बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु “मिशन शक्ति” फेज-05 के विशेष अभियान क्रम में आज दिनांक 24-09-2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर / ग्रामीण के नेतृत्व में जनपद के समस्त थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियों द्वारा थाना क्षेत्रों के अंतर्गत स्कूलों, कॉलेजों एवं विभिन्न संस्थानों में रैली, संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक आदि माध्यमों से छात्र-छात्राओं, महिलाओं व बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान फेज 05 के तहत सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु किया जा रहा है जागरुक , *_इसी क्रम में थाना सिरसागंज के नगला बल व धातरी में, थाना दक्षिण के पेमेश्वर गेट वार्ड नं0 27, थाना टूण्डला के ग्राम मदावली, थाना जसराना के अजब सिंह इंटर कॉलेज नवादा में, थाना उत्तर के मानव दयाल पब्लिक स्कूल बंबा चौराहा व गौरी सिंह इंटर कॉलेज में , थाना नसीरपुर के राजकीय इंटर कॉलेज कस्बा नसीरपुर में, थाना मक्खनपुर के कस्बा मक्खनपुर व ग्राम गोविन्दपुर में, थाना पचोखरा के वीरवती इंटर कॉलेज निरवेगढी में, थाना नारखी के ग्रांम नयावास व नाथुराम इंटर कॉलेज में, थाना शिकोहाबाद के एके इंटर कॉलेज में, थाना नगला खंगर के वीरवान सिंह इंटर कॉलेज, थाना लाइनपार के मानेटश्वरी स्कूल, थाना रसूलपुर के मुस्लिम पब्लिक स्कूल में, थाना फरिहा के प्राथमिक विद्यालय पिलख्तर जैत, थाना खैरगढ़ के एएस मोड़ल स्कूल ग्राम ककरारा, थाना नगला सिंघी के ग्राम पंचायत बझेरा, थाना एका के कन्या पीजी महाविद्यालय पैढत, थाना बसईमो0पुर के ग्राम मढुआ, थाना रजावली के ग्राम रागमढ़ में, थाना अरांव के ग्राम नगला सुभान में, थाना मटसेना के ग्राम पंचायत सरगंवा ,थाना शिकोहाबाद के महाराज अग्रसेन विद्यालय में, थाना रामगढ़ के पूर्णानन्द उच्च माध्यमिक विद्यालय नेपई_* आदि में महिलाओं / बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु “मिशन शक्ति” अभियान फेज-05 के विशेष अभियान के तहत किया जा रहा है जागरुक । *विभिन्न हैल्पलाइन नम्बरः-* o पुलिस -112 o फायर – 101 o एम्बुलेंस – 102/108 o महिला सहायता – 1090
Follow Samachar24