Loading...

डूडा एवं खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा स्ट्रीट वेन्डर्स का प्रशिक्षण

Gargachary Times 24 September 2025, 18:43 81 views
Firozabad
डूडा एवं खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा स्ट्रीट वेन्डर्स का प्रशिक्षण
फिरोजाबाद:- पीएम स्वनिधि योजना के अन्तर्गत दिनांक 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक आयोजित लोक कल्याण मेला में फूड वेन्डर्स की ट्रेनिंग करायी जा रही है। इसके अन्तर्गत अब तक कुल 600 से अधिक ठेले/पटरी/रेहडी वालों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश चन्द्र गौतम हैं तथा मुख्य वक्ता मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार कुँवर हैं। विभिन्न खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम, नगर पालिका तथा नगर पंचायत के लिये नामित हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम को प्रारम्भ करने से पूर्व समस्त खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की ट्रेनिंग खाद्य विभाग में आयोजित किया गया था, जिसे सहायक आयुक्त (खाद्य) चन्दन पाण्डेय ने प्रदान किया। उन्होंने समस्त अधिकारियों से अनुरोध किया कि स्ट्रीट वेन्डर्स हाशिये के लोग हैं जिनको ठीक ढंग से प्रशिक्षित करके उन्हें लाभ पहुँचाया जा सकता है। प्रशिक्षण में मुख्य बिन्दु निम्न हैं- 1. ठेले व उसके इर्द गिर्द साफ सफाई का ध्यान। 2. कच्चे माल का रख रखाव । 3. धूल/मक्खी आदि से बचाव। 4. क्लीन स्ट्रीट फूड हब की जानकारी दिया जाना। 5. पथ विक्रेता अधिनियम में ठेले वालों के अधिकार व कर्तव्य का ज्ञान। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर पथ विक्रेताओं, नगर निगम, ड्डा व खाद्य विभाग के अधिकारियों में खासा उत्साह है। चन्दन पाण्डेय ने बताया कि यदि सभी हित धारकों में जागरुकता हो जाती है इस सन्दर्भ में नगर आयुक्त तो क्लीन स्ट्रीट फूड हब योजना को अन्जाम देना आसान हो जायेगा। फिरोजाबाद रिषि राज द्वारा स्थान का चिन्हांकन भी किया जा रहा है। नवरात्रि में लिये जा रहे हैं नमूने। नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों के अब तक कुल 22 नमूने विधिक लिये गये हैं तथा सर्वे/ निगरानी के कुल 80 नमूने संग्रहित किये गये हैं। सघन निरीक्षण भी किया जा रहा है। त्योहारों के दृष्टिगत अपील। व्रत/उपवास में आस्था के अनुरुप अधिकांश लोग किसी ना किसी प्रकार का सात्विक भोजन करते हैं, यह मौसम का भी संधिकाल है, शरीर की शुद्धि के लिये आवश्यक है कि ज्यादा तला भुना / गरिष्ठ भोजन न करें अपितु फलों का अधिक से अधिक सेवन करें। नमक/चीनी/तेल/घी/अपाच्य पदार्थ का सेवन न्यूनतम मात्रा में करें।
Follow Samachar24