Loading...

डीएम बनना चाहती हैं एक दिन की प्रधानाचार्य बनी मिलन

Gargachary Times 24 September 2025, 18:44 101 views
Firozabad
डीएम बनना चाहती हैं एक दिन की प्रधानाचार्य बनी मिलन
फिरोजाबाद:- फिरोजाबाद उच्च प्राथमिक विद्यालय शैलई पर कक्षा 8 की छात्रा को बनाया गया एक दिन का प्रधानाचार्य मिलन ने इस दौरान बच्चों के पठन पाठन सामग्री को चेक करने के साथ उनके खेल व्यायाम करने के तरीकों को भी परखा मिशन शक्ति की नोडल अधिकारी विनीता चौधरी ने बताया कि इस दौरान समस्त अनुदेशकों ने भाग लिया प्रधानाचार्य बनते ही छात्रा के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई जब छात्रा से पूछा गया कि आगे शिक्षा पाने के बाद क्या बनना चाहती हैं तो उसने प्रशासनिक सेवा की तैयारी कर आईएएस बनने की इच्छा जाहिर की इस दौरान प्रधानाध्यापक संतोष जेवा समीम मीना मंच प्रभारी अनीता निशा मनोरमा लवली और समस्त अनुदेशक उपस्थित रहे
Follow Samachar24