Loading...

उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरौली पर मनाया गया स्कूली बच्चों का जन्मदिन

Gargachary Times 24 September 2025, 18:45 125 views
Firozabad
उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरौली पर मनाया गया स्कूली बच्चों का जन्मदिन
फिरोजाबाद:- ब्लॉक नारखी अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरौली में स्कूली छात्र-छात्राओं का जन्मदिन मनाया गया सितंबर माह में जन्मे छात्र-छात्राओं को उनके जन्मदिन पर केक काटकर उपहार प्रदान किए गए इस दौरान 55 छात्र-छात्राओं को कॉपी पेंसिल ड्राइंग कॉपी वितरित की गई कार्यक्रम के दौरान बच्चों के भोजन की व्यवस्था भी की गई सहायक अध्यापक अमरनाथ सिंह आर्य ने बताया कि सितंबर माह में मेरा भी जन्मदिन है इस वजह से जन्मदिन को और खास बनाने के लिए बच्चों के साथ मनाया गया है इस दौरान बच्चों के जीवन में शिक्षा का महत्व और उनके कर्तव्यों के बारे में जानकारी प्रदान की गई ममता उपाध्याय नीलम शर्मा सोनम शर्मा विनय यादव महेंद्र कुमार अमरनाथ सिंह आर्य मौजूद रहे
Follow Samachar24