Loading...

आश्रम विहीन गरीब दिव्यागों को 1240 आवास और निराश्रित गरीव महिलाओं को 9 मुख्यमंत्री आवास देने का सराहनीय कार्य प्रशासन द्वारा किया

Gargachary Times 25 September 2025, 21:00 282 views
Firozabad
आश्रम विहीन गरीब दिव्यागों को 1240 आवास और निराश्रित गरीव महिलाओं को 9 मुख्यमंत्री आवास देने का सराहनीय कार्य प्रशासन द्वारा किया
जिलाधिकारी रमेश रंजन के विशेष प्रयास और मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के नेतृत्व में आश्रय विहीन गरीब दिव्यांगों को 1240 आवास और निराश्रित गरीब महिलाओं को 9 मुख्यमंत्री आवास देने का सराहनीय कार्य प्रशासन द्वारा किया जा रहा है, इसमें अरांव ब्लॉक को 132 आवास, एका ब्लॉक को 156 आवास, फिरोजाबाद को 175 आवास, जसराना को 119, खैरागढ़ को 29, मदनपुर को 134, नारखी को 203, शिकोहाबाद को 131 और टूंडला को 161 आवास आवंटित किए गए हैं, सभी ब्लॉकों में सर्वप्रथम इन आवासों के लिए रजिस्ट्रेशन का कार्य किया जा रहा है, जिसमें अरांव में 6, एका में 17, फिरोजाबाद में एक, जसराना में 18, खैरागढ़ में 2, मदनपुर में 75, नारखी में तीन, शिकोहाबाद में 19 और टूंडला में एक का रजिस्ट्रेशन हुआ है। जिलाधिकारी ने ब्लॉक फिरोजाबाद, टूंडला, नारखी में कम रजिस्ट्रेशन होने पर अत्यंत नाराजगी जताई है, जिलाधिकारी ने कहा है कि यह योजना समाज के निर्धन लोगों के हितार्थ और कल्याण के लिए लाई गई है, इससे आम नागरिकों को न केवल आश्रय प्राप्त होता अपितु उनके परिवार और बच्चों को सुरक्षा भी प्राप्त होगी, ऐसी स्थिति में सभी खंड विकास अधिकारी अपने यहां शत-प्रतिशत रजिस्ट्री अवश्य कराऐं, जिससे गरीब दिव्यांगों और गरीब निराश्रित महिलाओं को इस योजना से आच्छांदित कर इस योजना का लाभ उन्हें दिलाया जा सके।
Follow Samachar24