सामाजिक उन्नति के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताएं मार्ग का अनुसरण करें: जवाहर सिंह बेढम
Gargachary Times
25 September 2025, 21:02
186 views
Top News
राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह वैढम
वर्तमान समय में समाज की उन्नति के लिए एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मार्गों का अनुसरण हमें करना होगा तभी एक आत्मा मानवतावाद की अवधारणा सरकार होगी उक्त विचार राजस्थान के राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने शहीद राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तसीमो में धौलपुर विधानसभा के बूथ संख्या 26 27 पर आयोजित विचार गोष्ठी में व्यक्त किया उन्होंने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण किया तथा आजादी से पहले स्वतंत्रता संग्राम में शाहिद छतर सिंह एवं पंचम सिंह को जिस पेड़ पर गोली मारी थी उसे पेड़ के नीचे बैठकर शहीदों को याद किया उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुरू हुए सेवा पखवाड़ा के तहत आम जनता के कार्यों का मौके पर ही निस्तारण किया जा रहा है जिसमें आवश्यक प्रमाण पत्र एवं विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है जिससे आम जनता को कार्यालयो के चक्कर नहीं लगाने पड़े तथा जनता की समस्या का तुरंत समाधान हो इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत जिला उपाध्यक्ष धीर सिंह जालोन पंचायत समिति प्रधान दुष्यंत सिंह बघेल विकास अधिकारी राम बोल सिंह गुर्जर एसडीएम कर्मवीर सिंह तहसीलदार दिनेश चंद थानाधिकारी विनय परमार सरपंच नीलम परमार एवं धौलपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं वरिष्ठ विशेषज्ञ सर्जरी डॉक्टर शिवचरण सिंह कुशवाहा शामिल थे इस अवसर पर आगंतुकों का गर्म जोशी से स्वागत किया गया