शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रम में ई डिस्ट्रिक पोर्टल के माध्यम से सेवाओं एवं जन सुनवाई समाधान
Gargachary Times
25 September 2025, 21:03
346 views
Firozabad
शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों में ई-डिस्ट्रिक पोर्टल के माध्यम से सेवाओं एवं जन सुनवाई समाधान प्रणाली (आई०जी०आर०एस०) के अन्तर्गत प्राप्त जन समस्याओं / शिकायतों का, लोक शिकायत आईजीआरएस-तहसील स्तरीय, लोक शिकायत आईजीआरएस-जनपद स्तरीय, आईजीआरएस सन्दर्भों की स्थिति (मा० मुख्यमंत्री जी सन्दर्भ, पी०जी० पोर्टल ऑन लाइन एवं मा० मुख्यमंत्री जी हेल्पलाइन) प्राप्त शिकायतों के विवरण के साथ-साथ 05 दिन पहले डिफाल्टर होने वाले लम्बित शिकायतों का तत्काल नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण निस्तारण आख्या पोर्टल पर अपलोड किये जाने के सम्बन्ध में अद्योहस्ताक्षरी की अध्यक्षता में दिनांक 26.09.2025 दिन सभागार में आयोजित की जायेगी। शुक्रवार को प्रात 11.00 बजे समीक्षा बैठक कलैक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी
उक्त के सम्बन्ध में जनपद के समस्त सम्बन्धित अधिकारियों से अपेक्षा है कि वह नियत दिनांक को समयानुसार 05 दिन पहले डिफाल्टर होने वाली समस्त शिकायतों का निस्तारण करते / कराते हुये उक्त बैठक में निम्नवत सूचनाओं सहित प्रत्येक दशा में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करेंगे। यदि आपके द्वारा बैठक में प्रतिभाग नहीं किया जाता है, तो आपके विरूद्व कार्यवाही हेतु उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया जायेगा, जिसकी उत्तरदायत्वि आपका होगा।
01. विगत माह में आपके द्वारा निस्तारित असन्तुष्ट सन्दर्भों के समस्त प्रार्थना पत्र एवं आख्या सहित।
02. विगत माह में आपके द्वारा समस्त निस्तारित सन्दर्भों में शिकायतकर्ताओं से सम्पर्क नहीं किये जाने का कारण।
03. दिनांक 01 सितम्बर से 25 सितम्बर, 2025 तक असन्तुष्ट सन्दर्भ वाले प्रार्थना पत्र एवं आख्या सहित ।
04. दिनांक 01 सितम्बर से 25 सितम्बर, 2025 तक निस्तारित सन्दर्भों में शिकायतकर्ताओं से सम्पर्क नहीं किये जाने का कारण।