उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदेय स्थलों के संशोधन प्रस्ताव के संबंध में मीटिंग
Gargachary Times
25 September 2025, 21:06
107 views
Firozabad
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों के सत्यापन संबंधितों से कराकर सत्यापन आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं।
उक्त के क्रम में अवगत कराना है कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों की जांच कर जांच आख्या सम्बन्धित उप जिलाधिकायों ने जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध करायी गयी है।
उक्त मतदेय स्थलों की जांच आख्या के आधार पर जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय अध्यक्षता में दिनांक 26-09-2025 को 12.00 बजे एक बैठक कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी है।
अतः आपसे अनुरोध है कि उपरोक्त बैठक में निर्धारित तिथि व स्थान एवं समय से प्रतिभाग करने का कष्ट करें।