Loading...

जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में बलदेव के छात्रों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

Gargachary Times 22 July 2025, 14:51 155 views
Mathura
जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में बलदेव के छात्रों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
जनपद स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक योजनान्तर्गत विज्ञान खोज में अभिप्रेरित अनुसन्धान के लिए नवोन्मेष एवं प्रोजेक्ट प्रतिस्पर्धा प्रदर्शनी के अंतर्गत डीएबी इण्टर कालेज मथुरा में आयोजित जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में विकास खंड बलदेव के दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों में बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय विद्यालय पूर्व माध्यमिक विद्यालय गढ़ी खुंदी एवं नगला अकोस में अध्ययनरत बैज्ञानिक अभिवृति के छात्रों ने अपने विज्ञान मॉडलों के साथ भागीदारी कर अपने विद्यालय और विकास खंड का जनपद स्तर पर परचम लहराया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मथुरा के प्राचार्य एवं संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा डा. मुकेश चन्द्र अग्रवाल ने विज्ञान प्रदर्शनी के मॉडलों का गहन अवलोकन कर छात्रों की खोजपूर्ण प्रतिभा की प्रशंसा की। बाल बैज्ञानिक कुमारी रश्मि, रितु और प्रशांत छौंकर के विज्ञान मॉडलों को सभी के द्वारा सराहा गया। इस अवसर पर प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कैलाश प्रसाद शुक्ला, खंड शिक्षा अधिकारी कौशल कुमार, सह जिला विद्यालय निरीक्षक यशपाल सिंह आदि ने बाल प्रतिभाओं के बैज्ञानिक दृष्टिकोणपूर्ण विज्ञान मॉडलों की सराहना करते हुए, उन्हें इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए अभिप्रेरित किया। छात्रों के साथ उनके मेंटर डॉ सूरज प्रताप सिंह, अरुणा शर्मा और दिनेश कुमार को उनके द्वारा छात्रों को अभिप्रेरित करके बनवाए मॉडलों के लिए पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।
Follow Samachar24