उद्यान विभाग प्रांगण में श्री अन्न महोत्सव का शुभारम्भ जिलाअध्यक्ष भा0 ज0 पा, उदय प्रताप सिंह द्वारा किया गया
Gargachary Times
25 September 2025, 21:13
150 views
Firozabad
उद्यान विभाग प्रांगण में श्री अन्न महोत्सव का शुभारम्भ जिलाध्यक्ष भा०ज०पा० उदय प्रताप सिंह द्वारा किया गया। श्री अन्न महोत्सव में शिव शंकर शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा, सत्येन्द्र प्रताप सिंह, उप कृषि निदेशक, गौरव सिन्हा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य, प्रमोद कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम, शैलेन्द्र कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी चतुर्थ, आशीष कुमार पाण्डेय, येसिक शिक्षा अधिकारी, डा० विश्वजीत सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, डा० उमर खॉन, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, डा० ओमकार सिंह यादव, प्रभारी कृषि विज्ञान केन्द्र, डा० नौशाद आलम वरिष्ठ वैज्ञानिक, डा० सुभाष चन्द्र शर्मा, से०नि० कृषि वैज्ञानिक, शिवकान्त पतिया उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह द्वारा कृषकों को बताया कि मोटे अनाज जैसे बाजरा, ज्वार, रागी आदि की खेती करने से कम लागात में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। उप कृषि निदेशक द्वारा कृषकों को मिलेट्स के सेवन से शरीर को होने वाले लाभकारी फायदों के विषय में बताया गया कि मिलेट्स आयरन, कैल्सीयम एंव फाइबर से भरपूर हैं जो कि मधुमेह, उच्च रक्तचात एवं मोटापे जैसी बीमारियों की रोक थाम में अत्यन्त लाभकारी हैं। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य ने मत्स्य विभाग में संचालित लाभकारी योजनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी दी तथा मछली पालन के लिये कृषकों को प्रोत्साहित किया। डा० विश्वजीत सिंह द्वारा विभाग से संचालित पशुधन बीमा योजना एवं पशु पालन से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी कृषकों दी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा श्री अन्न की खेती एवं इनके लाभकारी परिणाम की जानकारी कृषकों को प्रदान की। डा० ओमकार सिंह यादव द्वारा आगामी रबी सीजन में बोई जाने वाली फसलों जैसे सरसों, गेंहूँ आदि की उन्नतशील प्रजातियों के विषय में कृषकों को विस्तृत रूप से जानकारी दी। डा० सुभाष चन्द्र शर्मा द्वारा मिट्टी परीक्षण एवं भूमि की उर्बरा शक्ति को बढाने के सम्बन्ध में कृषकों को बताया। डा० नौशाद आलम ने उबर्रकों का संतुलित मात्रा में प्रयोग करना तथा फसल से अधिक उत्पादन प्राप्त करने सम्बन्धी जानकारी किसानों को दी।