यातायात पुलिस टीम द्वारा विशेष अभियान चलाया
Gargachary Times
25 September 2025, 21:14
164 views
Firozabad
इस अभियान के अंतर्गत यातायात पुलिस टीम द्वारा वाहनों पर लगी काली फिल्म को हटवाया गया, गलत नम्बर प्लेट एवं सरकारी/जाति सूचक शब्द लिखे वाहनों पर कार्यवाही की गई साथ ही स्टंटबाजी करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्यवाही की गई।
यातायात पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही का विवरण-
1. कुल चालान किए गए : 835
2. वाहन सीज किए गए : 09
3. स्टंटबाजी पर चालान : 03
4. स्टंटबाजी में वाहन सीज : 01
मिशन शक्ति अभियान के दौरान महिला सुरक्षा व यातायात अनुशासन के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा यातायात पुलिस टीम द्वारा सतत कार्यवाही जारी रहेगी।