मोटे अनाजों के वारे में जागरूक रोड शिव का किया आयोजन
Gargachary Times
25 September 2025, 21:17
215 views
Firozabad
बड़ी संख्या में किसान एवं कृषि विभाग के कर्मचारियों के द्वारा पैदल मार्च एवं बाइक रैली निकल गई। किसान, महिलाएं एवं कृषि विभाग के कर्मचारी मोटे अनाजों की जागरूकता के स्लोगन हुई तख्तियां लेकर विकास भवन से लेकर आशाबाद चौराहे से जैन मंदिर एवं बाईपास होते निकले। रोड शो का समापन कृषि भवन में हुआ।
उप कृषि निदेशक ने बताया कि विभिन्न प्रकार के मोटे अनाज जैसे ज्वार, बाजरा, सावा, कोदो, रागी कुटकी, काकुन आदि स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हैं। इनके उपभोग से विभिन्न प्रकार की बीमारियों जैसे मोटापा, मधुमेह, हृदय रोग, गठिया को दूर किया जा सकता है। आम उपभोक्ताओं को मोटे अनाजों के बारे में जागरूक करने के लिए इस रोड शो का आयोजन किया गया है।
इस अवसर पर शैलेंद्र कुमार भूमि संरक्षण अधिकारी, डॉ ओंकार सिंह प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र हजरतपुर, दलबीर सिंह अवर अभियंता, जितेंद्र पाल सिंह, हरेंद्र सिंह, रमन देव शर्मा, प्रेम किशोर बघेल,विकास, महेंद्र सिंह, अखिलेश, राकेश आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।