राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने श्री कृष्ण जन्मस्थान मन्दिर में किए दर्शन
Gargachary Times
25 September 2025, 21:55
113 views
Mathura
महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दर्शन के लिए श्रीकृष्ण जन्मस्थान मन्दिर पहुँची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने श्री केशव देव जी मन्दिर के दर्शन किये तथा विधिविधान से पूजा अर्चना की। उन्होंने श्री योग माया जी मन्दिर तथा गर्भगृह मन्दिर में पूजा की और आर्शीवाद प्राप्त किया। इसके उपरान्त राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भागवत मन्दिर के दर्शन किये। भागवत मन्दिर में मंत्रोच्चारण के साथ उन्होंने ने विधि-विधान से पूजा अर्चना की। इसके साथ ही उन्होंने ने श्री जगन्नाथ मन्दिर के दर्शन किये।
इस दौरान मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग लक्ष्मी नारायण चौधरी ने उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से महामहिम को श्री राधा कृष्ण जी की सुन्दर मूर्ति भेंट की। श्रीकृष्ण जन्मस्थान मन्दिर प्रबंधन द्वारा राष्ट्रपति को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मन्दिर में दर्शन के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुँची, जहां से दिल्ली के लिए रवाना हुई।
मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग लक्ष्मी नारायण चौधरी , महापौर विनोद अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह, विधायक मांट राजेश चौधरी, विधायक बल्देव पूरन प्रकाश, विधायक मथुरा श्रीकांत शर्मा, विधायक गोवर्धन मेघश्याम सिंह, एमएलसी योगेश चौधरी, एमएलसी ओमप्रकाश सिंह, उ०प्र० ब्रजतीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र, महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक अनुपम कुलश्रेष्ठ, मण्डलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय, मथुरा जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार शाहिद जनपद के तमाम अधिकारी मौजूद रहे।