श्री बाबूलाल महाविद्याल मेँ रंगारंग कर्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ वर्ड फ़ार्मासिस्ट डे कार्यक्रम का आयोजन
Gargachary Times
26 September 2025, 20:51
221 views
Mathura
गोवर्धन स्थित श्री बाबू लाल कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के अंतर्गत चल रहे दो दिवसीय वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे कार्यक्रम का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन समारोह आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ रामलीला कमेटी अध्यक्ष बृजेंद्र कुमार सैनी, श्री बाबू लाल शिक्षण संस्थान समूह के निदेशक एडवोकेट नंदकिशोर शर्मा, श्री बाबू लाल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ लीविस कुलश्रेष्ठ और श्री बाबू लाल कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के प्राचार्य डॉ कृष्णा कुशवाह आदि ने संयुक्त रूप से मां शारदे एवं गजानन के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं मलार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों के द्वारा अनेक आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को मेडल एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। वर्किंग मॉडल, नॉन वर्किंग मॉडल,चार्ट मेकिंग, रंगोली प्रतियोगिता और फूड फेस्ट में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। श्री बाबू लाल कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के प्राचार्य डॉक्टर कृष्णा कुशवाहा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपप्राचार्य डॉ उम्मेद सिंह,कार्यक्रम समन्वयक डॉ चंद्रशेखर जोशी, फार्मेसी उपविभागाध्यक्ष डॉ राहुल सोरोत, डॉ अमूल चाहर, डॉ ब्रह्मानंद शर्मा, डॉ लक्ष्मी नारायण शर्मा, डॉ योगेंद्र प्रसाद गोयल,डॉ धर्मराज, डॉ भूपेंद्र सिंह, डॉ नवीन पाल, डॉ रेखा शर्मा, डॉ विमलेश सिकरवार, डॉ प्रतिभा सिंह,डॉ प्रीति वर्मा, डॉ मुक्ति दुहन डॉ सुमन बघेल, पूजा चौधरी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।