Loading...

विकसित उत्तर प्रदेश 2047 समृद्धि का शताब्दी वर्ष महा अभियान

Gargachary Times 26 September 2025, 20:53 304 views
Firozabad
विकसित उत्तर प्रदेश 2047 समृद्धि का शताब्दी वर्ष महा अभियान
मुख्यमंत्री जी द्वारा विकसित उत्तर प्रदेश 2047 समृद्धि का शताब्दी वर्ष महा अभियान के संबंध में ग्राम प्रधानों के साथ संवाद किया गया, इस अवसर पर जनपद फिरोजाबाद के ब्लॉक अरांव के ग्राम पंचायत कंथरी के सभागार में माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम के पश्चात जिलाधिकारी ने भी सभी ग्राम प्रधानों से वार्ता की, इस वार्ता का विषय था कि 2047 में माननीय प्रधानमंत्री जी व मा मुख्य मंत्री जी जो विकसित भारत व विकसित उत्तर प्रदेश का संकल्प लेकर चल रहे हैं, उसके संबंध में ग्राम प्रधानों के विचार लिए जाए, जिलाधिकारी द्वारा इस संबंध में प्रधानों को जागरूक किया गया, साथ ही उन्होंने सभी प्रधानों से अपील की, कि आप अपने विचार विकसित भारत 2047 के संबंध में अवश्य दें, साथ ही जिलाधिकारी ने उपस्थित ग्राम प्रधानों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी आगामी त्यौहारों नवरात्रि, दशहरा, विजयदशमी, दीपावली के अवसर पर व्यापक रूप से अपनी-अपनी ग्राम पंचायत में साफ-सफाई कराये और कूड़े का निस्तारण कराये, साथ ही जहां-जहां गांव में जल भराव है, वहां भी साफ-सफाई की व्यवस्था करें, साथ ही साथ दुर्गा पंडालों में भी नियमित साफ-सफाई आपके माध्यम से होती रहे, जिलाधिकारी ने सभी ग्राम प्रधानों को आह्वान किया कि शेष बचे अपने कार्यकाल में गांव की दिशा एवं दशा बदलने के लिए आप सब कृत संकल्पित होकर कार्य करें, इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मोहनलाल गुप्ता, परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
Follow Samachar24