क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा विशेष अभियान
Gargachary Times
26 September 2025, 20:54
120 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के अंतर्गत आज दिनाँक 26-09-2025 को यातायात पुलिस फिरोजाबाद द्वारा विशेष अभियान चलाया गया । इस अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कड़ी कार्यवाही की गई । इस अभियान के अंतर्गत यातायात पुलिस टीम द्वारा वाहनों पर लगी काली फिल्म को हटवाया गया, गलत नम्बर प्लेट एवं सरकारी/जाति सूचक शब्द लिखे वाहनों पर कार्यवाही की गई साथ ही स्टंटबाजी करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्यवाही की गई।
यातायात पुलिस फिरोजाबाद द्वारा कार्यवाही का विवरण-
1. कुल चालान किए गए : 750
2. वाहन सीज किए गए : 02
3. गलत नम्बर प्लेट: 20
4. काली फिल्म में चालान: 03