शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा वांछित गैंगस्टर अभियुक्त वारिस को पुलिस मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार
Gargachary Times
26 September 2025, 20:57
163 views
Firozabad
महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता प्रदान करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे “मिशन शक्ति 5.0 अभियान” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में संचालित विशेष चैकिंग अभियान के अनुपालन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के कुशल नेतृत्व में थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम को दिनांक 26-09-2025 को सुबह समय करीब 05.00 बजे मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि थाना शिकोहाबाद पर पंजीकृत मु0अ0स0 657/25 धारा 333/191(1)/115(2)352/351(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त थाना क्षेत्र अंतर्गत दिखतौली नहर पटरी पर एक मोटरसाइकिल से एक अन्य साथी के साथ किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है । सूचना पर तत्काल थाना शिकोहाबाद मय मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा दिखतौली नहर पर सघन चैकिंग अभियान चलाया गया । चैकिंग के दौरान एक मोटरसाईकिल पर दो संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए जिन्हें पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया । पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति भागने लगे जिससे हडबडाहट में मोटरसाईकिल फिसलकर गिर गयी । पुलिस टीम को अपनी ओर आता देख दोनों व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया । आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी कार्यवाही में एक व्यक्ति पैर में गोली लगने से घायल हो गया तथा एक अन्य व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया । घायल व्यक्ति की पहचान वारिस पुत्र शकील मास्टर निवासी रुकनपुरा थाना शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद के रुप में हुई है, जो कि थाना शिकोहाबाद पर पंजीकृत मु0अ0स0 657/25 धारा 333/191(1)/115(2)352/351(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त है । घायल अभियुक्त वारिस को इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया गया । पुलिस टीम द्वारा फरार अभियुक्त की तलाश की जा रही है । घायल अभियुक्त वारिस के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर व 02 खोखा कारतूस व 01 जिंदा कारतूस 315 बोर तथा 01 मोटरसाइकिल बिना नम्बर प्लेट बरामद हुई है । गिरफ्तारी / बरामदगी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।