किसानों ने श्री अन्न से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी
Gargachary Times
26 September 2025, 20:59
226 views
Firozabad
इस अवसर पर उप कृषि निदेशक सत्येंद्र प्रताप सिंह द्वारा कृषकों को श्री अन्न की खेती से होने वाले फायदे के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बाजरा, ज्वार, रागी,कोदो, कुटकी आदि की खेती कम लागत में अधिक उत्पादन प्रदान करती है। जिससे किसान कम लागत में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैंएवं इनका सेवन करने से मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मोटापे ,थायराइड, कैंसर जैसी बीमारियों से भी बच सकते है इसके साथ ही उन्होंने किसानों से फसल अवशेष को जलाने से मृदा स्वास्थ्य एवं मानव स्वास्थ्य पर होने वाले दुष्परिणामों के विषय में भी विस्तृत रूप से बताया कि अवशेष को जलाने से मृदा में उपस्थित लाभकारी केंचुआ एवं बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं एवं पराली को जलाने से मनुष्य को सांस संबंधी बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है।
कृषि विज्ञान केंद्र हजरतपुर के प्रभारी डॉ ओंकार सिंह यादव द्वारा कृषकों को खुरपका एवं मुंह पका बीमारियों से बचाव के बारे में जानकारी दी।
डॉ उमर खान उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने किसानों को पशुपालन से संबंधित समस्याओं का मौके पर समाधान किया।
मेले में बाजरे की साढ़े तीन फीट लंबाई की बाली मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। कृषकों द्वारा स्वदेशी से स्टॉल पर नवरात्रि से संबंधित सामान एवं खादी कपड़ों की खरीदारी भी की गई।
इस अवसर पर डी सी मनरेगा, अनीता सिंह, जिला उद्यान अधिकारी, शैलेंद्र कुमार भूमि संरक्षण अधिकारी चतुर्थ, डॉ दीपक त्यागी पशु चिकित्सा अधिकारी, डॉ उमर खान उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी , जितेंद्र पाल सिंह, रमन देव शर्मा उपस्थित रहे।