पंडित मुरारीलाल सीनियर सेकेडरी स्कूल मे मिशन . 0.5 के तहत एक जागरुकता कार्यक्रम का किया आयोजन
Gargachary Times
26 September 2025, 21:00
605 views
Firozabad
जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता और मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य की उपस्थिति में पंडित मुरारीलाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में महिला वकीलों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायक अध्यापिकाओं की उपस्थिति में मिशन शक्ति 5.0 के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उपजिलाधिकारी सत्येंद्र, पुलिस क्षेत्र अधिकारी चंचल त्यागी और परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी ने भी प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर उपस्थित बच्चियां, शिक्षिकाओं और बालिकाओं ने भी मिशन शक्ति पर अपने उधगार व्यक्त किये, इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए जरूरी है कि उन्हें बेहतर शिक्षा और सुरक्षा दी जाए, उन्होंने कहां कि मुझे इस बात की अत्यंत प्रसन्नता की है अबकी बार यूपी बोर्ड
के रिजल्ट में 95% टॉपर बेटियां हैं, उन्होंने कहा कि सरकार आज महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए विभिन्न प्रयास कर रही है, यही कारण है कि आज नारियों के प्रति सोच और नजरिया दोनों बदल रहा है, इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आप सब का लक्ष्य बड़ा होना चाहिए, इसे प्राप्त करने के लिए आपके अंदर जुनून भी होना चाहिए,
क्योंकि किसी कार्य को प्रारंभ करना ही महत्वपूर्ण ही नहीं होता, बल्कि उसे पूरा करना भी सबसे जरूरी होता है,
इस अवसर पर बोलते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर चंचल त्यागी ने उपस्थित बालिकाओं और महिलाओं को सचेत करते हुए कहा कि आजकल डिजिटल अरेस्ट इत्यादि से बचना बेहद जरूरी है, अगर इस तरह की कोई भी समस्या आए तो 1039 पर तुरंत शिकायत करें, सोशल मीडिया पर कभी भी किसी अपरिचित को अपना मित्र न बनाएं और न ही अपनी निजी जानकारियां साझा करें, आप सबकी सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो दस्ता सदैव संचालित है।