कटरा बाज़ार रेलवे फाटक खुलने में अहम भूमिका निभाने वाले विधायक पूरन प्रकाश का कस्बावासियों ने जोशीला स्वागत
Gargachary Times
26 September 2025, 21:23
622 views
Mathura
मथुरा।कस्वा राया का कटरा बाज़ार रेलवे फाटक खुलने में अहम भूमिका निभाने वाले क्षेत्रीय विधायक पूरन प्रकाश का कस्बावासियों ने जोशीला स्वागत किया।सादाबाद रोड़ पर पूर्व चेयरमैन कृष्णकांत अग्रवाल और नगोड़ा वालों की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया।इस सम्मान समारोह में क्षेत्रीय लोगों ने बढ़चढ़कर भाग लिया।और क्षेत्रीय विधायक को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए सम्मान किया।इस दौरान उनके साथ जिला पंचायत सदस्य सत्यपाल चौधरी ने कहा कि क्षेत्रीय जनता के साथ एक विधायक का संघर्ष इतिहास बनेगा।जनता की आवाज़ को दमदारी से उठाना उनके सघर्ष को दर्शाता है।वहीं समाज सेवी अरविंद शर्मा ने कहा कि रेलवे फाटक बंद का आंदोलन बड़ा आंदोलन था।जिसके लिए क्षेत्रीय विधायक का क्षेत्रीय जनता धन्यवाद करती है।इस आंदोलन में सभी का सहयोग रहा है।वहीँ कार्यक्रम आयोजक पूर्व चेयरमैन कृष्णकांत अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक ने एक जननायक की भूमिका निभाई है।जो राया की आदी आबादी और व्यापारियों के हित मे कार्य किया है।समाज सेवी मदन अग्रवाल ने कहा कि राया के विकास में हर समय अपनी भागीदारी देने वाले क्षेत्रीय विधायक का योगदान सराहनीय है।वहीँ भाजपा नेता राकेश बंसल ने कहा कि रेलवे की तानाशाही का विरोध जनता ने किया और उनके साथ क्षेत्रीय विधायक के डट कर खड़े रहने की भूमिका सराहनीय है।