Loading...

शिकोहाबाद मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त ताज मोहम्मद उर्फ कदरुआ को पुलिस मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार

Gargachary Times 27 September 2025, 11:33 173 views
Firozabad
शिकोहाबाद मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त ताज मोहम्मद उर्फ कदरुआ को पुलिस मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार
महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता प्रदान करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे “मिशन शक्ति 5.0 अभियान” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में महिला सम्बन्धित अपराधों में वांछित चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष चैकिंग अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के कुशल नेतृत्व में थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम को दिनांक 27-09-2025 को सुबह समय करीब 04.00 बजे मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना शिकोहाबाद पर पंजीकृत मु0अ0स0 661/25 धारा 333,74,351(2) बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त ताज मोहम्मद उर्फ कदरुआ, नगला पोहपी रोड़ पर मौजूद है जो कही भागने कि फिराक में है । सूचना पर तत्काल थाना शिकोहाबाद मय मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा नगला पोहपी रोड़ पर सघन चैकिंग अभियान चलाया गया । चैकिंग के दौरान पुलिस टीम को एक संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया । पुलिस टीम को देखकर संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा जिस पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गयी । पुलिस टीम को अपनी ओर आता देख संदिग्ध व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया । आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी कार्यवाही में संदिग्ध व्यक्ति पैर में गोली लगने से घायल हो गया । घायल व्यक्ति की पहचान थाना शिकोहाबाद पर पंजीकृत मु0अ0स0 661/25 धारा 333,74,351(2) बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त ताज मोहम्मद उर्फ कदरुआ निवासी असुआ थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद के रुप में हुई है । घायल अभियुक्त ताज मोहम्मद उर्फ कदरुआ को इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया गया । घायल अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर व 01 खोखा कारतूस व 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
Follow Samachar24