Loading...

गोवर्धन की रामलीला में सूर्पनखा अंग भंग और सीता हरण की लीला संपन्न

Gargachary Times 27 September 2025, 20:08 108 views
Mathura
गोवर्धन की रामलीला में सूर्पनखा अंग भंग और सीता हरण की लीला संपन्न
गिर्राज महाराज की नगरी गोवर्धन में नगर पंचायत कार्यालय के समीप रामलीला मैदान में चल रही भव्य व दिव्य रामलीला महोत्सव में कल शुक्रवार को सूर्पनखा का अंग भंग और मां जानकी का रावण के द्वारा हरण का भव्य मंचन प्रस्तुत किया गया। रामलीला का प्रारंभ शूर्पणखा के पंचवटी आगमन से प्रारंभ हुआ जहां सूर्पनखा ने राम लक्ष्मण के मनमोहन स्वरूप को देखकर कर उनके समक्ष विवाह का प्रस्ताव रखा और अनेकों प्रकार से नाच गाकर उनको रिझाने का प्रयास किया लेकिन जब राम लक्ष्मण नहीं माने तो सूर्पनखा क्रोधित होकर अपने भयंकर रूप में प्रकट हो गई और मां जानकी पर झपट पड़ी। लक्ष्मण जी ने उसके नाक कान काट लिए जिसके बाद वह विलाप करते हुए अपने भाई लंका पति राजा रावण के दरबार पहुंची। इसके बाद राम लक्ष्मण के द्वारा खरदूषण राक्षसों का वध किया गया और अंत में रावण साधु भेज धारण कर माता जानकी का हरण कर लंका पुरी ले जाता है। रामलीला महोत्सव में रावण के किरदार में कस्बे के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रज्जो भैया के सुपुत्र रामधन बेहतरीन अभिनय प्रस्तुत कर रहे हैं। उनकी रोवदार आवाज से छोटे बच्चों तो मानो सहम जाते हैं और पात्र में जीवंतता आ जाती है । तो वही राम लक्ष्मण मां जानकी के बाल स्वरूप भी अपनी विशेष छटा बिखरा रहे हैं इसके अलावा अन्य चरित्र अभिनेता भी अपने-आप ने रोल को बखूबी निभा रहे हैं । शूर्पणखा के किरदार में नवयुवक कृष्णा ने पुराने दिग्गजों की सजाई पुरानी परंपरा को आगे बढ़ने का सुंदर प्रयास किया और राम लक्ष्मण के समक्ष आकर्षक रूप में सजकर ,अब ब्याह रचाऊंगी राम तुम्हारे साथ में, और मेरे बांके बालम धनुर्धारी, जो मैं बन जाऊं दुल्हन तुम्हारी तो दुनिया की छुट्टी है जाएगी जैसे मनमोहक गाने प्रस्तुत किए। गोवर्धन में रामलीला की व्यास गद्दी की कमान विख्यात कलाकार स्वामी महेश चंद शर्मा ने स्वयं अपने हाथों में संभाल रखी है और जनता को प्रतिदिन सुरीले मनमोहन गानों से और अपनी ओजस्वी वाणी से चौपाई गायन कर आनंदित करते रहते हैं। तो वहीं रामलीला में नकुल मुखिया और आयुष महेश्वरी ने रावण के दरबार में महिला नर्तकी के रूप में मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया । हर वर्ष की भांति इस बार भी रामलीला का सुंदर मंचन गोवर्धन कस्बे के ही कलाकारों द्वारा किया जा रहा है जिनमे,सुरेश बाबा , दद्दा शर्मा,मुकुट कौशिक, सोनू शर्मा राजू मास्टर, दाऊ दयाल शर्मा, हेमंत शर्मा, विष्णु पहलवान,आदित्य दीपक गुल्लू जूली कान्हा कृष्ण लब्बू मोहित,सचिन, आदि नवयुवक बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
Follow Samachar24