Loading...

मिशन शक्ति फेज-05 "सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश" अभियान

Gargachary Times 27 September 2025, 20:10 248 views
Firozabad
मिशन शक्ति फेज-05 "सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश" अभियान
फिरोजाबाद के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारी व समस्त चौकी प्रभारियों द्वारा थाना क्षेत्रों में रैली / संगोष्ठी आदि के माध्यम से किया जा रहा है जागरुक । उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश में महिलाओं / बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु “मिशन शक्ति” फेज-05 के विशेष अभियान क्रम में आज दिनांक 27-09-2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर / ग्रामीण के नेतृत्व में जनपद के समस्त थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियों द्वारा थाना क्षेत्रों के अंतर्गत स्कूलों, कॉलेजों एवं विभिन्न संस्थानों में रैली, संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक आदि माध्यमों से छात्र-छात्राओं, महिलाओं व बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान फेज 05 के तहत सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु किया जा रहा है जागरुक इसी क्रम में थाना बसई मौहम्मदपुर के प्राथमिक विद्यालय अन्तै की मढ़ैया व ग्राम पंचायत गाजीपुर, थाना पचोखरा के प्र0वि0 2, केसी मेमोरियल इंटर कॉलेज, थाना टूण्डला के प्र0वि0 टूण्डला , प्र0वि0 गढी भगती,वीरी सिंह इंटर कॉलेज, थाना नसीरपुर के अजब सिंह इंटर कॉलेज , थाना मटसैना के ग्राम मटामई, थाना जसराना के आदर्श इंटर कॉलेज, थाना नारखी के कस्बा नारखी, थाना सिरसागंज के ग्राम सिरसा खास, ग्राम वाझेमई, थाना खैरगढ के कम्पोजित वि0 प्रतापपुर,थाना अरांव के श्रीमती मंगला देवी इंटर कॉलेज , थाना दक्षिण के एमके गांधी इंटर कॉलेज , थाना एका के नगला चित्तर , अतर सिंह लालाराम इंटर कॉलेज, थाना फरिहा के बसंतबली इंटर कॉलेज , थाना रजावली के नेहरू विद्यालय मन्दिर रतीगढी , मन्दिर कंचनपुर, थाना नगला खंगर के स्वामी सर्वानंद इंटर कॉलेज , थाना रसूलपुर के लार्ड कृष्णा इंटर कॉलेज , थाना लाइनपार के आर्यन मॉर्डल इंटर कॉलेज, थाना उत्तर के मौहल्ला रहना ,मौ0 टापा कलां , थाना मटसैना के ग्राम आलमपुर आनंदीपुर , थाना नगला सिंघी के ग्राम धीरपुरा , ग्राम घुरुकुआ, थाना रसूलपुर क वार्ड नं0 21 , थाना शिकोहाबाद के बीडीएम डिग्री कॉलेज , उ0प्र0वि0 दिकतोली , थाना नारखी के कोटला पण्डाल , थाना दक्षिण के वार्ड नं0 32 , थाना आदि में महिलाओं / बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु “मिशन शक्ति” अभियान फेज-05 के विशेष अभियान के तहत किया जा रहा है जागरुक ।
Follow Samachar24