Loading...

जिलाधिकारी रमेश रंजन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित की उपस्थिति में थाना समाधान दिवस का आयोजन

Gargachary Times 27 September 2025, 20:12 208 views
Firozabad
जिलाधिकारी रमेश रंजन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित की उपस्थिति में थाना समाधान दिवस का आयोजन
इस दौरान जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के समक्ष भूमि विवाद, पुलिस संबंधी मुद्दे, राजस्व संबंधी मुद्दे आए, जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इन समस्याओं का समाधान करने हेतु पुलिस और राजस्व की टीम तैयार की, जिससे इन समस्याओं का समाधान हो सके, जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया की, मौके पर जाकर समस्याओं को समझें और उनका निस्तारण करें, इस दौरान जिलाधिकारी के समक्ष अनेक शिकायतकर्ताओं ने अपनी शिकायत दर्ज कराई, जिसमें एक प्रार्थी ठाकुरदास रेन्जा का निवासी था उसने शिकायत की की उसके आवासीय पट्टे पर अवैध कब्जा कर लिया है, प्रार्थी को न्याय दिलाने हेतु पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम भेजने की कृपा करें, जिससे उसकी समस्या का समाधान हो सके, जिलाधिकारी ने तुरंत इस पर कार्यवाही करते हुए थाना अध्यक्ष एवं तहसीलदार को मामले का निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया, इसी तरह प्रेमपाल जो की ग्राम मिलिक के रहने वाले हैं, उन्होंने भी अपनी जमीन पर जबरन कब्जा करने वाले दबंग से जमीन को मुक्त करने की अपील जिलाधिकारी से की, इस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी और एस एच ओ की टीम बनाकर उनकी समस्या को तुरंत निस्तारित करने के निर्देश दिए, इस तरह जिलाधिकारी के समक्ष जो भी समस्याएं आई कुछ का तुरंत निस्तारण किया और शेष को निस्तारण करने के आदेश दिए।
Follow Samachar24