Loading...

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा "सेवा पखबाडा अभियान "

Gargachary Times 27 September 2025, 20:12 290 views
Firozabad
दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा "सेवा पखबाडा अभियान "
दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा "सेवा पखवाड़ा अभियान" के अन्तर्गत कृत्रिम अंग / सहायक उपकरण योजनान्तर्गत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों का निःशुल्क वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा० विधायक सदर, फिरोजाबाद श्री मनीष असीजा जी के कर कमलों द्वारा दिनांक 27.09.2025 को उद्यान परिसर डबरई, फिरोजाबाद में किया गया है। उक्त कार्यक्रम में जनपद के दिव्यांगजनों को 80 ट्राईसाइकिल, 20 जोड़ी बैशाखी, 17 कान की मशीन एवं 12 व्हीलचेयर का वितरण कर दिव्यांगजनों को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्री शत्रोहन वैश्य, परियोजना निदेशक, उपनिदेशक कृषि, उपायुक्त मनरेगा, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, श्री रजनेश कुमार, सहायक लेखाकार, समाज कल्याण, श्री वीरेश कुमार, श्री विवेक कुमार, श्री सोनू आदि एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Follow Samachar24