Loading...

मिलेट्स महोत्सव के अंतिम दिवस का शुभारंभ श्री मनीष असीजा सदर विधायक द्वारा फीता काटकर किया

Gargachary Times 27 September 2025, 20:13 302 views
Firozabad
मिलेट्स महोत्सव के अंतिम दिवस का शुभारंभ श्री मनीष असीजा सदर विधायक द्वारा फीता काटकर किया
मिलेट्स महोत्सब के अंतिम दिवस का शुभारंभ श्री मनीष असीजा सदर विधायक द्वारा फीता काटकर किया गया उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टालों एवं माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के द्वारा बनाई गई मिलेट्स रेसिपी, मिलेट्स एवं परली प्रबंधन पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि आज के युग में श्री अन्न मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। श्री अन्य फाइबर जिंक कैल्शियम आयरन विभिन्न प्रकार के विटामिन का भंडार है जिससे मोटापा, हृदय रोग, अस्थमा, दमा एवं गठिया आदि रोगों का इलाज किया जा सकता है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे श्री अन्य की खेती बड़े पैमाने पर करें। ज्वार, बाजरा आदि श्री अन्न की खरीद हेतु सरकार के द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य की व्यवस्था की गई है। श्री सत्रोहन वैश्य मुख्य विकास अधिकारी ने स्टालों का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रकार की किसान हितैषी योजनाओं कल आप किसानों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। जनपद में कृषि भवन में मिलेट्स गैलरी स्थापित की गई है जहां पर श्री की खेती के विषय पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। सत्येंद्र प्रताप सिंह उप कृषि निदेशक ने बताया कि श्री अन्न की खेती के लिए कम पानी, कम खाद एवं कीटनाशक की आवश्यकता होती है। ऊसर बंजर पथरीली जमीन में इसकी खेती की जा सकती है। उन्होंने कृषि यंत्रीकरण, प्राकृतिक खेती, पीएम किसान योजना, फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य योजना के बारे में किसानों को जानकारी दी। उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरुद्धार योजना अंतर्गत आयोजित मिलेट्स रेसिपी प्रतियोगिता में जीo जी oआई oसीo टूंडला ने प्रथम स्थान, एमoडी oजैन इंटर कॉलेज सिरसागंज ने द्वितीय स्थान एवं रेवती देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज फिरोजाबाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। श्री अन्ना महोत्सव में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में सुश्री प्रभा, जी oजीoआईoसीo टूंडला ने प्रथम स्थान, कुमारी तान्या, रेवती देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज फिरोजाबाद ने द्वितीय स्थान एवं कुमारी रोली, लोक राष्ट्र इंटर कॉलेज जसराना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर रामनरेश कश्यप महानगर उपाध्यक्ष,आकाश शर्मा जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा, सुभाष चंद्र तिवारी जिला परियोजना निदेशक, डॉ ओंकार सिंह यादव अध्यक्ष कृषि विज्ञान केंद्र हजरतपुर, डॉ सुभाष चंद्र शर्मा सेवा निवृत वरिष्ठ वैज्ञानिक, अनीता सिंह जिला उद्यान अधिकारी, कृष्ण मोहन सिंह जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी, रविंद्र कुमार सहायक अभियंता माइनर इरिगेशन, सुमित कुमार चौहान जिला कृषि अधिकारी, शैलेंद्र कुमार भूमि संरक्षण अधिकारी चतुर्थ,डॉ विश्वजीत सिंह मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, डॉ उमर खान उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, गौरव सिन्हा मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य , डॉ सोनम सेठ प्रधानाचार्य एवं श्रीमती राजमती dswo उपस्थित रहे।
Follow Samachar24