राजकीय इंटर कॉलेज परखम में विद्यालय स्तरीय विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
Gargachary Times
27 September 2025, 20:14
97 views
Mathura
शनिवार को फरह क्षेत्र राजकीय कन्या इंटर कॉलेज परखम में विज्ञान गणित की प्रदर्शनी और टी एल एम मेला लगाया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर मुकेश चंद्र अग्रवाल जी संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल आगरा और डाइट प्राचार्य मथुरा थे।लगभग 50 मॉडल बालिकाओं के द्वारा बनाए गए ,जिसमें चलित और अचलित दोनों प्रकार के मॉडल थे।मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में बताया कि विज्ञान के नवाचार नई तकनीक के द्वारा आगे तरक्की की जा सकती है वहीं विद्यालय की प्रधानाचार्य सुषमा अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया जो कम ऐज की बच्चियां हैं नए-नए विचार उनके दिमाग में आते हैं यह लोग इन्हीं प्रदर्शनियों में गणित विज्ञान के माध्यम से नए-नए नवाचार करेंगे जो देश की तरक्की और स्कूल के विकास में लाभदायक सिद्ध होंगी
अन्य गणमान्य व्यक्तियों में डॉक्टर प्रकाश चंद्र गुप्ता जी ,गंगाधर भदाया की प्रधानाचार्य भारती पांडे झुड़ाबई प्रिंसिपल ललित गुप्ता दीपमाला श्रीवास्तव ,अर्चना जी,डॉक्टर कमल कौशिक जी,विद्यालय स्टाफ में प्रधानाचार्य श्रीमती सुषमा अग्रवाल,मुकेश शर्मा,कुमारी रीना अग्रवाल,कुमारी दीप्ति ,विज्ञान गणित प्रभारी शिखा जी ,महेश जोशी ,चंचल, लता,प्राची , मौजूद रहे।