त्यौहारों के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिसअधीक्षक नगर द्वारा मय भारी पुलिस वल के साथ किया फ्लैक मार्च
Gargachary Times
27 September 2025, 20:15
184 views
Firozabad
जनपद में शारदीय नवरात्रि/आगामी त्योहारों के मद्देनजर चाक चौबन्द सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत आज दिनांक 27-09-2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद , अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा मय भारी पुलिस बल के साथ नगर की मिश्रित आबादी / भीड़भाड़ वाले स्थानों / संवेदनशील स्थानो पर फ्लैग मार्च किया गया ।
फिरोजाबाद पुलिस टीम द्वारा सतत रूप से की जा रही है ड्रोन के माध्यम से निगरानी ।
साथ ही सोशल मीडिया पुलिस टीम द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्एप, एक्स, फेसबुक, इस्टाग्राम, यू-ट्यूब आदि पर सतर्क 24*7 घंटे निगरानी रखी जा रही है । कृपया किसी भी मैसेज / ऑडियो/ वीडियो को बिना उसकी प्रमाणिकता जाने शेयर / फारवर्ड न करें । किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वाले के विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी । जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें ।
जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए फिरोजाबाद पुलिस कटिबद्ध है ।