Loading...

स्कूल बस की टक्कर से 14 वर्षीय बालक की मौत

Gargachary Times 27 September 2025, 20:16 122 views
Mathura
स्कूल बस की टक्कर से 14 वर्षीय बालक की मौत
थाना गोवर्धन के अंतर्गत भवनपुरा–जमुनावता मार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक 14 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, प्राप्त जानकारी के अनुसार, शशिकांत (14 वर्ष), पुत्र पवन कुंतल, अपने चाचा गौरव कुंतल के साथ बाइक पर सवार होकर डीजल लेने जा रहा था। तभी सामने से आ रही बाबा कढ़ेरा सिंह स्कूल की बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठा शशिकांत सड़क पर गिर पड़ा और बस के पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मृत्यु हो गई, स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने लापरवाह बस चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Follow Samachar24