Loading...

राया मे कार और बाइक की टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल

Gargachary Times 22 July 2025, 17:11 94 views
Mathura
राया मे कार और बाइक की टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल
थाना राया क्षेत्र के मथुरा रोड स्थित हरी गेस्ट हाउस के समीप एक सड़क हादसा हो गया जिसमें दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें एक की हालत नाजुक बनी हुई है घटना को देख राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गए और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया है जानकारी के मुताबिक बाइक सवार राया की तरफ से आकर मथुरा की तरफ जा रहै थे वही कार सवार वृंदावन से दर्शन कर लखीमपुर जा रहे थे तभी हरी गेस्ट हाउस के समीप दोनों की आमने-सामने से भिडन्त हो गई जिसमें बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए बाइक सवार घायल जलालुद्दीन व बादशाह निवासी शाहपुर थाना दिल्ली गेट अलीगढ़ के बताये गए है सूचना पर पहुची पुलिस ने घायलो को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जिसमे एक व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है
Follow Samachar24